फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परिषदीय विद्यालयों में नए सिरे से गठित होगी प्रबंध समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में नए सिरे से विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन किया जाएगा। यह विद्यालय की व्यवस्था से लेकर विद्यालय की कार्य प्रणाली की जांच करेगा। साथ ही इसकी जिम्मेदारी विद्यालय के विकास की योजना बनाने, शिक्षक व बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति, गुणवत्तापरक शिक्षा की व्यवस्था में सहयोग करने की भी होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग प्रबंधन समिति के गठन की तैयारियाें में जुट गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारी व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। स्कूल प्रबंध समिति में 15 सदस्य होंगे जिसमें 11 सदस्य के रूप में अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। बाकी चार सदस्यों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एएनएम. स्थानीय प्राधिकारी के निर्वाचित सदस्य और डीएम की ओर से नामित एक लेखपाल को शामिल किया जाएगा। एक दिसंबर से नई कमेटी कार्य करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें