फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : भरे जाएंगे शिक्षकों के सभी खाली पद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई तक सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों के पदों पर भी होगी नियुक्ति
विज्ञापन


गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 76 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब विश्वविद्यालय शिक्षकों के बाकी खाली पदों को भरने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सीट मेट्रिक्स (सीटों की संख्या) बनाई जा रही है। जल्द आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया के बाद भी बच गई सीटों और अन्य खाली सीटों को भरने की दिशा में अब विश्वविद्यालय ने कदम आगे बढ़ा दिया है। इसके अलावा स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी विश्वविद्यालय ने आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन

वर्तमान में विश्वविद्यालय के लिए 177 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 28 प्रोफेसर, 46 एसोसिएट प्रोफेसर और 103 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। 76 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी हो जाने से विश्वविद्यालय के शिक्षकों की संख्या एक मार्च को 133 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि शिक्षकों के पद खाली चल रहे थे। उन्हें भरने को लेकर जनवरी 2024 से अभियान चलाया गया। जल्द बाकी खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीट मेट्रिक्स बनाई जा रही है। जल्द आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें