फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माह-ए-रमजान का आगाज, आज रखा जाएगा पहला रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावीह की नमाज शुरु, उमड़े नमाजी
विज्ञापन

गोरखपुर। शनिवार की शाम माह-ए-रमजान का चांद नजर आ गया। इसके साथ ही पहला रहमत का अशरा शुरू हो गया। रविवार दो मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान का पहला रोजा सबसे छोटा व अंतिम रोजा सबसे बड़ा होगा।
शनिवार को चांद देखने के साथ ही विशेष नमाज तरावीह का अहतमाम भी किया गया। पुरुषों ने मस्जिद में, जबकि महिलाओं ने घर पर तरावीह की नमाज अदा की। नमाज, कुरआन-ए-पाक की तिलावत, तस्बीह और दुआ का सिलसिला शुरू हो गया जो लगातार एक माह तक जारी रहेगा। रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रमजान की आमद के साथ ही शहर में रौनक छा गई। लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद पेश की। सोशल मीडिया पर रमजान की खास दुआ व बधाई के मैसेज शेयर किए गए। सभी लोग अल्लाह की इबादत में जुट गए और गुनाहों की माफी मांगी।
विज्ञापन

रविवार से शुरु होने वाले रोजे की सहरी व इफ्तार की तैयारियों में लोग जुटे नजर आए। चांद दिखने के बाद सहरी की तैयारी ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी। तुर्कमानपुर, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार, नखास चौक, इलाहीबाग और गोरखनाथ जैसे इलाकों में सहरी और इफ्तार के सामानों के लिए पहले से सजी दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। मोहल्ले के नुक्कड़ भी लोगों के उत्साह से लबरेज दिखे। कहीं सेवईयां खरीदी जा रही थीं तो कहीं खजूर और मिस्वाक। सेवईयाें व खजूर की क्वालिटी को लेकर लोग संजीदा दिखे। यह रौनक पूरे एक माह तक बरकरार रहेगी।

रमजान हेल्पलाइन नंबर जारी

माह-ए-रमजान को लेकर हेल्पलाइन नंबर 9454674201 जारी किया गया है। उक्त मोबाइल नंबर पर नमाज, रोजा, सदका, जकात, फित्रा, एतिकाफ, शबे कद्र सहित तमाम दीनी सवालों का जवाब मिलेगा। यह जानकारी कारी मुहम्मद अनस रजवी ने दी है। उन्होंने बताया कि रोजेदार सुबह दस से दोपहर 12:30 बजे तक, दोपहर तीन से शाम 5:30 तक और रात साढ़े दस से रात 12:00 बजे तक कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। व्हाॅट्सएप पर मैसेज के जरिए भी दीनी सवाल पूछा जा सकता है।
विज्ञापन




रोजा न रखना बड़ा गुनाह है : मुफ्ती शोएब
मुफ्ती मुहम्मद शोएब रजा निजामी ने बताया कि इस्लाम धर्म के सबसे पाक माह रमजान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है। यह महीना दीन-ए-इस्लाम में खास अहमियत रखता है। रोजा न रखना बहुत बड़ा गुनाह है। हर बालिग मुसलमान मर्द व औरत जो अक्ल वाला व तनदुरुस्त हो उस पर रोजा रखना फर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें