फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : बीटेक की 214 सीटें रिक्त, अब स्पॉट काउंसिलिंग से भरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
1189 सीटों के सापेक्ष चार राउंड की काउंसिलिंग में 975 विद्यार्थियों ने ही लिया प्रवेश
विज्ञापन


गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चार चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी बीटेक की 214 सीटें रिक्त रह गई हैं। रिक्त सीटों को अब स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के जरिए भरा जाएगा। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के पास 11 अगस्त तक शुल्क वापसी का मौका होगा। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि रिक्त सीटों की संख्या कुछ और बढ़ सकती है।
एमएमएमयूटी के डीन यूजी व प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बीटेक की कुल 1189 सीटों के सापेक्ष 975 छात्र-छात्राओं ने चार चरणों की काउंसिलिंग में प्रवेश लिया है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को हॉस्टल अलॉट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




विषय बदलने का मौका
जिन छात्रों ने बीटेक में प्रवेश लिया है लेकिन मनपसंद विषय नहीं मिला है, उनके पास विषय परिवर्तन का मौका है। इंटरनल स्लाइडिंग के जरिए सीटों की उपलब्धता के आधार पर पसंद का विषय चुन सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। 28 जुलाई को इंटरनल स्लाइडिंग होगी।
विज्ञापन



30 जुलाई को स्पॉट काउंसिलिंग

बीटेक की रिक्त सीटें अब स्पॉट काउंसिलिंग के जरिए भरी जाएंगी। स्पॉट काउंसिलिंग दो चरणों में होगी। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 जुलाई को पहले और 13 अगस्त को दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें