फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने ईंट-डंडे से पीटा, मौत- 6 वर्ष पहले हुई थी मृतक की शादी

Mon, 22 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार

सार

मृतक सुनील के बहनोई ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे के करीब घर से पैदल निकला था। मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। उन्हें लगा कि कुछ देर में घूम कर घर आ जाएगा। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो सगे संबंधियों के यहां उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके के कठउर में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने सुनील चौहान (32) को चोर समझ कर ईंट-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि घायल अवस्था में सुनील को बंधे पर फेंक कर ग्रामीण भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के बहनोई के भाई करन की तहरीर पर रामगढ़ताल थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुलरिहा इलाके के खजांची चौराहा स्थित हरसेवकपुर नंबर एक के झझवां टोला निवासी सुनील चौहान चार बहनों में सबसे बड़ा था।

उसकी छह वर्ष पहले शादी हुई थी लेकिन पत्नी तीन वर्षों से किसी वजह से उसके पास नहीं रहती है। इसके बाद वह शाहपुर इलाके के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में बहनोई सुनील चौहान के घर रहता था। बहनोई के भाई करन के साथ शादी-विवाह में डेकोरेशन (बिजली का सजावट) का काम करता था।

सुनील के बहनोई ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे के करीब घर से पैदल निकला था। मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। उन्हें लगा कि कुछ देर में घूम कर घर आ जाएगा। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो सगे संबंधियों के यहां उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सूचना मिली की वह जिला अस्पताल में भर्ती है। वहां पहुंचने पर वह गंभीर अवस्था में भर्ती था। बहनोई ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती उनका साला कह रहा था कि वहां के कुछ लोगों ने चोर समझाकर ईंट-डंडे से मारा है।

डायल 112 पर सूचना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें