फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : पनवेल, देहरादून एक्सप्रेस समेत 124 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन व नकहा-गोरखपुर डबल लाइन के लिए रेल पटरी पर नॉन इंटरलॉकिंग का होगा काम
विज्ञापन

22 से 26 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का संचलन रहेगा प्रभावित, रेल प्रशासन तैयार कर रहा शेड्यूल
36 ट्रेनें बढ़नी-आनंदनगर के रास्ते और 46 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से चलाने की तैयारी
गोरखपुर। गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और नकहा-गोरखपुर दोहरीकरण के लिए प्री व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए रेल प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते गोरखपुर-लखनऊ मेन रूट पर 22 से 26 सितंबर तक ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। इस दौरान अलग-अलग तिथियों में पनवेल, देहरादून एक्सप्रेस समेत करीब 124 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 36 ट्रेनों को आनंदनगर-बढ़नी के रास्ते चलाने की तैयारी है। इसे लेकर रेल प्रशासन शेड्यूल तैयार कर रहा है।

रेल प्रशासन के प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच 22 सितंबर को प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके बाद 23 से 26 सितंबर तक इस रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसी बीच नकहा-गोरखपुर के बीच डबल लाइन पर भी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त इन कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद दोनों रूटों पर ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी। तीसरी लाइन पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलने लगेंगी। इस बीच ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। गोरखपुर से चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस सहित करीब 70 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें और 20 जोड़ी से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें निरस्त की जा सकती हैं।

-
निरस्त रहने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें
गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस
गोरखपुर-बांद्रा पनवेल एक्सप्रेस
गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस
गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस
गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस
चौरीचौरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें