फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पति और सास को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
विज्ञापन

धुरियापार। उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता किरन (32) की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बड़हलगंज के भैसौली निवासी बुझारत यादव ने भतीजी किरन (32) की शादी वर्ष 2022 में पहाड़पुर गांव निवासी जितेंद्र यादव से की थी। शादी के तीन साल बाद भी किरन की कोई औलाद नहीं थी। बुधवार दोपहर करीब चार बजे संदिग्ध हालात में किरन की मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मायके वालों को बताए अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच जानकारी पर किरन के चाचा बुझारत यादव, भाई आशुतोष यादव पहुंचे और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। साथ ही बताया कि तीन दिन पहले ही किरन मायके से आई थी। इस संबंध में थानाप्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि किरन के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें