फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिला का उड़ाया मंगलसूत्र, चालक की मदद से पीड़िता ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑटो में बैठी एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाली चोरनी चालक की मदद से मोहद्दीपुर में पकड़ी गई। उसके पास से मंगलसूत्र बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एम्स पुलिस पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी कौशल्या देवी पत्नी लालजी यादव शुक्रवार शाम को कुनराघाट से कुसम्ही जाने के लिए ऑटो में बैठीं। रास्ते में एक और महिला ऑटो में बैठी। कुनराघाट छावनी तिराहे पर वह महिला उतर गई। वहां से आगे बढ़ने पर कौशल्या देवी को गले से मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। उन्होंने ऑटो चालक को इसकी जानकारी दी। ऑटो चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी मोड़ ली और महिला के पीछे लग गया। मोहद्दीपुर चौराहे पर वह महिला दिख गई। दोनों से उसे पकड़ लिया। उसके पास से कौशल्या का मंगलसूत्र बरामद हुआ। पीड़िता कौशल्या देवी ऑटो चालक की मदद से उसे लेकर एम्स थाना पहुंची। एम्स पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें