फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्किंग को लेकर मनबढ़ो ने कार सवार युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थानाक्षेत्र के मीनागंज रामचौरा में रविवार रात सड़क किनारे कार पार्किंग को लेकर विवाद में मनबढ़ों ने कार सवार युवक राजकुमार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। साथ ही पथराव कर कार में तोड़फोड़ की। मामले में युवक की तहरीर पर पुलिस ने आठ मनबढ़ों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहिरौली सीयारामपुर निवासी राजकुमार निषाद ने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे वह अंडरपास के रोड साइड को लेकर संदीप सिंह से विवाद हो गया था। इसके बाद संदीप सिंह के साथ मौजूद रमाकांत, अरुण, सत्यम, शिवनंदन, आदित्य, अनूप और जयवीर समेत छह से अधिक युवकों ने उसे गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। आरोपियों ने कार पर पथराव कर तोड़फोड़ की। आस-पास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से राजकुमार को कैंपियरगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। थानाप्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें