फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांजिट रिमांड पर 24 को गोरखपुर लाया जाएगा माफिया सुधीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट से मिली अनुमति, खजनी थाने में दर्ज मामले में पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन

27 मई की रात पुराने सहयोगी पर जानलेवा हमले के बाद से भाग गया था सुधीर
13 जून को आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में कोर्ट में किया था समर्पण
गोरखपुर। प्रदेश के 68 माफिया की सूची में शामिल सुधीर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर 24 जून को गोरखपुर लाया जाएगा। सुधीर को गोरखपुर लाने के लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। पुलिस यहां लाकर खजनी थाने में दर्ज केस में उससे पूछताछ करेगी।
माफिया सुधीर सिंह ने 27 मई की रात खजनी क्षेत्र में एक व्यापारी की दावत में अपने पुराने सहयोगी अंकुर शाही पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। केस दर्ज होने के बाद से वह भाग गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। बाद में पुलिस का दबाव बढ़ने पर करीब 18 दिन बाद उसने 13 जून को लखनऊ कोर्ट में आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में समर्पण कर दिया था। इसके बाद माफिया सुधीर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए खजनी थाने के दरोगा ने गोरखपुर कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद संबंधित आदेश लखनऊ कोर्ट को प्रेषित कर दिए गए हैं। अब 24 जून को सुधीर को लखनऊ से गोरखपुर लाया जाएगा। खजनी थाने में दर्ज मामले में पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में भी पुलिस को दिया था चकमा
पुलिस का मानना है कि सुधीर सिंह ने गिरफ्तारी से बचने और कानूनी संरक्षण पाने के लिए यह दांव चला। यह पहली बार नहीं है जब सुधीर ने ऐसा किया है। वर्ष 2023 में भी जब शाहपुर थाने में दर्ज पुराने केस में सुधीर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। तब उसने पुलिस को चकमा देकर महाराजगंज कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इसी मामले में नामजद एक और आरोपी हिमाचल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें