फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डायग्नोस्टिक सेंटर का एलटी 2.25 लाख रुपये लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर का लैब टेक्नीशियन (एलटी) दो लाख 25 हजार रुपये लेकर भाग गया है। डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक डाॅ. अमित गोयल ने कैंट थाने में कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी महराजगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

डाॅ. अमित गोयल ने बताया कि एलटी के पद पर रूपेश कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गई थी। रूपेश क्लीनिक में आने वाले रोगियों के खून का नमूना लेकर मुख्य केंद्र पर जांच के लिए भेजता था। कुछ समय से पता चल रहा था कि रूपेश रोगियों से नकद रुपये लेता था लेकिन केंद्र के सिस्टम में इसे बकाया दिखा देता था। इस आधार पर जांच कर रिपोर्ट जारी कर दी जाती थी। रूपेश खुद ही रुपये रख लेता था। आंतरिक ऑडिट में पता चला कि दो लाख 25 हजार रुपये उसने नहीं जमा किए। इसके अलावा 15 दिन का पूरा हिसाब लेकर वह गायब हो गया। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें