फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी युगल मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज, घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में शादी करने के बाद जहर खाकर काट ली थी कलाई की नस, गंभीर अवस्था में बीआरडी में थे भर्ती
विज्ञापन

गुलरिहा। थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी युगल को बीआरडी मेडिकल काॅलेज से छुट्टी दे दी गई है। दोनों ने विगत दिनों मंदिर में शादी रचाने के बाद जहर खा लिया था और फिर बाएं कलाई की नस काट ली थी। शनिवार को चिकित्सकों ने दोनों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया था, जबकि मंगलवार को पूर्ण रूप से खतरे से बाहर होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा (17) का स्कूल आते-जाते काॅलेज के बस चालक से प्रेम हो गया था। जानकारी मिलते ही युवक (21) के परिवार ने उसकी सगाई कर दी थी। मार्च 2026 में शादी तय हुई थी। सगाई के बाद छात्रा काफी परेशान थी। बृहस्पतिवार (30 अक्तूबर) की शाम अचानक छात्र और युवक घर से लापता हो गए। रात करीब 11 बजे दोनों फुलवरिया स्थित एक मंदिर में शादी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ जहर खाया और बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। परिजन युवक को ढूंढते हुए रात करीब 12 बजे रामपुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे और उन्हें अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण दोनों की स्थिति अब स्थिर है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल को डिस्चार्ज होने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें