फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा पिस्टल चलाना... फिर छात्र पर दाग दीं पांच गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई थी घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बिहार से खरीदी थी पिस्टल, गोली मारने के बाद घर में आकर बैठ गया था आरोपी

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में सोमवार रात छात्र अमन मौर्या को गोली मारने से पहले आरोपी प्रशांत सिंह ने यू-ट्यूब पर वीडियो देख कर पिस्टल चलाना सीखा था। उसने यू-ट्यूब पर गोलीकांड से जुड़ीं कुछ खबरों के वीडियो भी देखे कि घटना के बाद पुलिस क्या करती है। इसके बाद उसने अमन पर पांच गोलियां दाग दीं। प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पुलिस को यह जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के पथरा में अमन मौर्या और प्रशांत सिंह पड़ोसी हैं। तीन दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि प्रशांत ने बिहार से अवैध पिस्टल खरीदी थी और यू-ट्यूब से चलाना सीखकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

आरोपी प्रशांत सिंह आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर का रहने वाला है। वह कई विभागों में ठेकेदारी करता है। अमन के पिता मनोज मौर्या खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह नौतनवां में खेत देखने गए थे। सूचना मिलते ही घर लौटे।
दरअसल, सोमवार रात अमन घर के पास टहल रहा था तभी प्रशांत ने उसे दौड़ाकर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं। अमन गिर गया फिर हिम्मत कर चाचा को फोन कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बहन का पीछा करने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने कुछ दिन पहले अमन की बहन का पीछा किया था। दोनों में इस बात को लेकर बहस भी हुई थी। विरोध पर वह अमन से रंजिश रखने लगा और मौका पाकर हमला कर दिया। घटना के बाद वह पिस्टल झाड़ी में फेंककर घर लौट आया ताकि पुलिस को संदेह न हो। घायल अमन का मजिस्ट्रीयल बयान रात में ही दर्ज कराया गया, जिसमें उसने प्रशांत का नाम बताया। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल, तीन खोखा और एक कारतूस बरामद किए गए।


वर्जन
पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें