फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करन चौधरी ने बनाई थी योजना, रजत ने गहने लगाए थे ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉल मॉर्किंग सेंटर के कर्मी से 25 लाख रुपये लूट का मामला
विज्ञापन

स्कूटी से गहने लूटने वाले वांछित को लेकर भागा था आदित्य शर्मा

नदीम व अनुज बाजार की हर गतिविधियों पर बनाए हुए थे नजर
गोरखपुर। हॉल मॉर्किंग सेंटर से 25 लाख जेवर लूटने की योजना आरोपी करन चौधरी ने बनाई थी। वहीं लूट के बाद आरोपी रजत ने गहने ठिकाने लगाए थे। आरोपी नदीम और अनुज बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए थे। लूट के बाद वांछित को लेकर आदित्य शर्मा स्कूटी से भागा था।
पुलिस ऑफिस में घटना के पर्दाफाश के दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर भागे हुए वांछित की तलाश चल रही है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी करन चौधरी सर्राफा भवन के पास मौजूद एक दुकान पर कार्य कर चुका है। उसे पता था कि रोजाना शाम में हॉल मॉकिंग के लिए सेंटर के कर्मी जेवर को एकत्रित कर सेंटर पर लाते हैं। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ योजना बनाई। वह खुद भी सर्राफा भवन के पास हॉल मार्किंग सेंटर के कर्मियों पर नजर रखे हुए था।
विज्ञापन

सरफराज आलम उर्फ नदीम व अनुज शर्मा बाजार की आवाजाही पर नजर बनाए हुए थे। आदित्य शर्मा स्कूटी लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। वहीं पुलिस की पकड़ से भागा फिर रहा वांछित दुकानदारों से जेवर एकत्रित कर लेकर आ रहे कर्मी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही कर्मी के आने की सूचना करन चौधरी ने दी तो वह अलर्ट हो गया। इसके बाद बसंतपुर में कर्मी के पहुंचते ही जेवर रखे थैले को लूटकर स्कूटी से आदित्य शर्मा के साथ भाग निकला। इसके बाद आरोपी रजत कुमार ने जेवर को सुरक्षित ठिकाने पर रख दिया।

नेपाल से बृहस्पतिवार रात घर आए थे पांचों आरोपी
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कर्मी से करीब 25 लाख रुपये के जेवर लूटने के बाद उसे सुरक्षित ठिकाने लगाने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। पांचों आरोपी नेपाल बृहस्पतिवार रात में घर आए। इसके बाद जिला छोड़कर भागने की योजना बनाकर पांचों अपने घर पहुंचे। पांचों आरोपी भागने वाले ही थे कि मुखबिर की सूचना पर तीनों टीमों ने एक-एक कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

-
गिरफ्तार आरोपियों का नहीं मिला आपराधिक इतिहास
जीके टावर सर्राफा भवन के सामने स्थित हॉल मार्किंग सेंटर के संचालनकर्ता राजकुमार वर्मा पर्दाफाश की सूचना पर पुलिस ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी राज करन नय्यर से मुलाकात कर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। एसएसपी ने सर्राफा व्यवसायी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला गया। किसी का भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस टीम उनके बारे में अन्य जानकारी एकत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें