फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंक फूड बिगाड़ रहे चेहरा..निकल रहे मुंहासे-लाल दाने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (अधिक कार्बोहाइट्रेड वाले पदार्थ) वाले आहार जैसे जंक फूड, पैकेज्ड फूड्स के खाने और असंतुलित नींद की वजह से युवा पीढ़ी में मुंहासों के मामले बढ़ रहे हैं। इन आदतों के चलते केवल दवाओं से मुंहासों का इलाज करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में युवाओं को खानपान में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह कहना है मुंबई के डॉ. गुलरेज तैयबा खां का। वह रविवार को एम्स में त्वचा रोग विभाग की ओर से आयोजित मुंहासे और लाल दाने (एक्ने और रोसेशिया) पर व्याख्यान में अपने अनुभव साझा कर रही थीं। डॉ. गुलरेज ने सही आहार और नींद के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में पौष्टिक आहार ही ज्यादा लें। मुंबई और लखनऊ के चर्मरोग विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए और मुंहासे और लाल दाने के पहचान एवं इलाज के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुंबई से आईं डॉ. निधि और डॉ. रत्नाकर ने मुंहासे और रोसेशिया के उपचार के लिए विभिन्न नवीनतम विकल्पों के बारे में जानकारी साझा की। डॉ. कनिका ने मुंहासे के इलाज में प्रसाधन सामग्री की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. आयुषी मोहन ने वयस्क रोगियों में मुंहासे के प्रबंधन और अयोध्या से आईं डाॅ. सौम्या ने इसके निशान के इलाज में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद इसके निशानों के लिए केमिकल पील्स और थ्रेड्स पर कार्यशाला आयोजित की गई। पैनल चर्चा के दौरान एक्ने से जुड़े मानसिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. शिवांगी राणा सहित रेजिडेंट्स डॉक्टर उपस्थित रहे।
-

क्या है रोसैसिया
एक आम सूजन वाली त्वचा की स्थिति है, जो चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर लाल चकत्ते जैसे धब्बे बनाती है। ये त्वचा पर फुंसियां और सूजन भी पैदा कर सकते हैं। धूप में अधिक देर तक रहने से कष्टकारी हो जाते है।
बचाव एवं सुझाव
डॉ. सुनील गुप्ता ने मुंहासे और लाल दाने के लिए जंक फूड के सेवन को कम करने के साथ भरपूर नींद लेने की सलाह दी। उन्होंने मुंहासे ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से जांच कराने को भी कहा।
विज्ञापन

ये उपाय करें
-सौंदर्य सामग्री के चेहरे पर लगातार इस्तेमाल से इसके केमिकल त्वचा पर मुंहासे उत्पन्न करते हैं। इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।
- स्टेराइड युक्त क्रीम और दवाएं जो त्वचा की सुंदर बनाती हैं, इसका उपयोग बंद कर दें।
- जिम करने वाले लोग प्रोटीन का सेवन करते हैं। ये त्वचा पर मुंहासे और लाल दाने उत्पन्न करते हैं।
- जंक फूड खाने से शरीर के लाभदायक बैक्टीरिया समाप्त होते हैं, ऐसे में त्वचा पर हानिकारक बैक्टीरिया त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें