फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक अगस्त से नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो ढीली होगी आपकी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने प्राइवेट संस्था के साथ किया अनुबंध, 500 रुपये से दो हजार रुपये तक देना होगा जुर्माना
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की मुख्य सड़कों पर नो पार्किंग में वाहन पार्क किया तो नगर निगम उस पर कार्रवाई करेगा। नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने का काम ठेके पर दे दिया है। एक अगस्त से अभियान शुरू होगा। नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की दरें भी तय की गई हैं।
कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, गोलघर सहित निगम के मुख्य क्षेत्र में लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। इस कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए नगर निगम ने क्षेत्र की मुख्य सड़कों से वाहन उठवाने के लिए ठेकेदार का चयन किया गया है। अगस्त से काम शुरू कर देगा। ठेकेदार की तीन क्रेन अलग-अलग मुख्य मार्ग से दिनभर में नो पार्किंग से वाहनों को उठाएगी। साथ ही इसका वीडियो भी बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहनों से 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस बार जुर्माना 500 रुपये से 2000 रुपये तक होगा। पहली बार तीन पहिया और भारी वाहनों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा। ठेकेदार अपनी क्रेन लाएगा और उसके संचालन पर आने वाला खर्च भी उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें