फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाले पर अतिक्रमण किया तो देना होगा 10 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर और नगर आयुक्त ने की सफाई व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन


गोरखपुर। बरसात से पहले नगर निगम का लक्ष्य सभी नालों की सफाई करना है। नाले पर यदि अतिक्रमण किया तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। स्लैब पर ठेला लगाने वालों को पांच हजार और दुकानदारों को 10 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल का प्रेजेंटेशन देख नाला सफाई की स्थिति की जानकारी ली। पैडलेगंज नाले की सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्ति की। निर्देश कि दूसरे विभागों ने यदि किसी नाले को बंद किया है तो संबंधित विभाग से बात कर खुलवाया जाए। नाले की सफाई समय से न होने पर सहायक अभियंता और अभियंता एवं संबंधित सफाई निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। बड़े नालों पर जगह चिह्नित कर जाली लगवाने का भी निर्देश दिया। नाले पर किसी प्रकार का अतिक्रमण होने पर उसे हटने का निर्देश दिया। मई-जून में नाले की सफाई को प्राथमिकता पर रखें। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त अविनाश सिंह, संतोष मिश्रा, सभी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें