फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-केवाईसी नहीं करवाया तो रुक सकती है पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-केवाईसी नहीं होने पर रुक सकती है किस्त
विज्ञापन

घर बैठकर भी कर सकते हैं ई-केवाईसी
गोरखपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के प्रथम सप्ताह में आएगी। सरकार ने इस बार ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो करवा लें। ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों की किस्त रुक सकती है।
सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। वह ई-केवाईसी करवा लें। ऐसा नहीं करने पर 20वीं किस्त रुक सकती है। सरकार चाहती है कि असली और पात्र किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभ मिले। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वालों का नाम लाभार्थियों की सूची से कट सकता है और किस्त का पैसा अटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे कर सकते हैं घर बैठकर ई-केवाईसी -

पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in या मोबाइल ऐप खोलें। यहां ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर डालें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालें। वेरिफिकेशन होते ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। अगर मोबाइल से ई-केवाईसी नहीं हो रही है तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं। वहां फिंगरप्रिंट से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ई-केवाईसी होते ही 24 घंटे में स्टेटस अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें