फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी से इंजेक्शन लगवाने वाले अस्पताल संचालक को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। हाटा बाजार के मुकेश चाइल्ड केयर क्लीनिक में पत्नी से बच्ची को इंजेक्शन लगवाने के बाद मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक को सोमवार को छोड़ दिया। दो दिन हिरासत में रखने वाली पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संचालक के बेटे मुकेश वर्मा पर केस दर्ज किया गया है। संचालक के नाम पर केस दर्ज नहीं है, इसलिए उसे छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बच्ची परिजनों का कहना है कि अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड को देखकर उन्होंने तहरीर लिखी थी। इसलिए जिसने परामर्श दिया उसे मुकेश वर्मा समझ लिया था। इसलिए मुकेश वर्मा के नाम से तहरीर दी गई थी। घटना के बाद संचालक ने शनिवार को पुलिस से कबूल किया था कि बच्ची का इलाज उसने ही किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसी ने पत्नी से तीन माह की बच्ची को इंजेक्शन लगवाया था। वीडियो में संचालक यह भी कह रहा है कि पत्नी के पास मेडिकल से जुड़ी कोई डिग्री नहीं है। इधर, थाने से छूटने के बाद संचालक ने फिर से अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया है। एसओ गगहा सुशील कुमार का कहना है कि बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। संचालक के नाम पर केस दर्ज नहीं है, इसलिए उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें