फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्याकांड : प्रधान के रिमांड के लिए सोमवार को पुलिस देगी अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजात के अभाव में पुलिस को शनिवार को नही मिला रिमांड
विज्ञापन

पूरे दिन न्यायालय में रही पुलिस, विवेक के भाई को पूछताछ के बाद छोड़ा
गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्याकांड में न्यायालय में आत्म समर्पण करने वाले प्रधान को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस सोमवार को न्यायालय में अर्जी देगी। शनिवार को बेलीपार पुलिस पूरे दिन न्यायालय परिसर में मौजूद रही। कागजात के अभाव में न्यायालय में अर्जी नहीं दी जा सकी। वहीं, पूछताछ के बाद शूटर विवेक सिंह के भाई को पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस विवेक के साथ अनिल व अजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
गोरखपुर से अपने गांव बेलीपार के भरवलिया जा रहे हिस्ट्रीशीटर दिनेश को सात जून 2025 को वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर दौड़ा कर गोली मार कर हत्या कर दी गई। दिनेश के भाई रमेश ने मुख्य आरोपी जुगुल सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी जुगुल निषाद, उसके पुत्र प्रेम निषाद व बाइक से लेकर आने वाले संजय निषाद को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान बजरंगी शाही ने सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई। शुक्रवार व शनिवार को कागजात के अभाव में पुलिस न्यायालय में अर्जी नहीं दे सकी। अब पुलिस सोमवार को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी देगी। पुलिस ने शूटर विवेक सिंह के भाई से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेक सिंह की तलाश में उसके घर के अलावा खजनी व बेलघाट में उसके रिश्तेदारों के यहां छापा मारा। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर दिनेश के गांव के अनिल निषाद व अजय कन्नौजिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि कागजात के अभाव में रिमांड पर लेने लिए अर्जी नहीं दी जा सकी। सोमवार को रिमांड के लिए अर्जी दी जाएगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें