फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, कराए गए भर्ती

Sun, 06 Oct 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से छात्रनेता प्रशासनिक भवन के नीचे धरने पर बैठे हैं। पहले दो दिनों तक धरना देने के बाद वह तीसरे दिन से भूख हड़ताल करने लगे। शनिवार को भूख हड़ताल के तीसरे दिन छात्रनेता सतीश प्रजापति और जतिन मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में कराए गए भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद राहत महसूस करने पर दो घंटे बाद वह दोबारा धरने में शामिल हो गए।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से छात्रनेता प्रशासनिक भवन के नीचे धरने पर बैठे हैं। पहले दो दिनों तक धरना देने के बाद वह तीसरे दिन से भूख हड़ताल करने लगे। शनिवार को भूख हड़ताल के तीसरे दिन छात्रनेता सतीश प्रजापति और जतिन मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई। उनका बीपी कम हो गया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल जांच के बाद उनको जिला अस्पताल ले गई। करीब दो घंटे बाद वापस आने के बाद वह दोबारा धरने में शामिल हो गए। सतीश ने कहा कि जबतक उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं होगी तबतक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


दूसरे छात्रों का भी मिला समर्थन
भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्र नेताओं की हालत बिगड़ने पर समाजवादी छात्र सभा महानगर के पूर्व महासचिव और छात्र नेता गौरव वर्मा ने सतीश प्रजापति व जतिन मिश्रा का हाल-चाल लिया। इसके बाद प्रशासनिक भवन जाकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान महेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अभिषेक यादव, भोलू, ऋषि यादव, विख्यात भट्ट और दर्जनों की संख्या में छात्रनेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें