फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम की मौत के मामले में झोलाछाप पर सख्त हुआ स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने जारी किया नोटिस, अधीक्षक ने दुकान पर चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन

पाली (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाहिलपार में ननिहाल आए बदायूं के नेहोला गांव निवासी रिंकू के बेटे पारस (6) की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) गोरखपुर ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी झोलाछाप को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम झोलाछाप ने सिर में गिल्टी से पीड़ित पारस को सुई लगाई थी। इलाज के कुछ ही समय बाद बच्चे की मौत हो गई थी। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। बताया गया कि बच्चा पहले से लखनऊ में इलाजरत था, इसके बावजूद झोलाछाप ने लापरवाही बरतते हुए इंजेक्शन लगा दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने स्वयं फोन पर पीड़ित परिजनों से बातचीत की और समाचारपत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर आरोपी झोलाछाप से जवाब तलब किया। सीएमओ ने आदेश दिया कि झोलाछाप यह स्पष्ट करें कि उन्हें इंजेक्शन लगाने, दवा देने और मेडिकल स्टोर संचालित करने की अनुमति कहां से प्राप्त हुई। निर्देश के क्रम में सीएचसी ठर्रापार पाली के अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह मंगलवार को आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और वहां नोटिस चस्पा कर दी। अधीक्षक ने बताया कि यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें