फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रश्न पत्र और कॉपियों के अभाव में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग हर माह टेस्ट कराने की व्यवस्था कर रहा है। दूसरी ओर विद्यालयों में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र छपवाने और कॉपी देने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार को शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षाओं में छात्रों ने ब्लैकबोर्ड पर लिखे प्रश्नों के उत्तर के लिए कापियों से पेज निकलकर उस पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले के 2,500 से अधिक विद्यालयों में 23 से 28 दिसबंर तक अर्धवार्षिक परीक्षा करायी जा रही है। बीएसए कार्यालय ने प्रश्न पत्र नहीं छपवाएं गए है। विद्यालयों में हाथ से लिखे कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के प्रश्न पत्र की पीडीएफ बनाकर बीईओ के माध्यम से स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भेजी गई है। पहले दिन कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने पीडीएफ से प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी कराकर बच्चों के बीच बांटे। कुछ विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई गई। अर्धवार्षिक परीक्षा में कॉपी और प्रश्नपत्र का इंतजाम नहीं कराए जाने पर शिक्षकों से लेकर अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी दिखायी दी।
अभिभावकों का कहना है विद्यालयों में प्रश्नपत्र तो दूर बच्चों को कापियों से पेज निकालकर परीक्षाएं देनी पड़ रही हैं। ऐसे में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जा सकती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाओं को कराने के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं, विद्यालयों में शिक्षक खुद के खर्च से पेपर का प्रिंट आउट करवाकर परीक्षाएं ले रहा है। शिक्षा विभाग हर माह विद्यालयों में परीक्षा लेने की बात कह रहा है। बेसिक शिक्षा संघ के तारकेश्वर शाही ने कहा कि विद्यालयों में प्रश्नपत्र और कापियों की व्यवस्था नहीं होने पर श्यामपट पर प्रश्न लिखवाने और बच्चों की नोटबुक के पेजों पर उत्तर लिखना पड़ रहा है। जबकि परीक्षा कराने के लिए अलग से मद जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें