फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केरल पुलिस और सीआरपीएफ जालंधर में होगी खिताबी भिड़ंत

Tue, 24 Dec 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में केरल पुलिस ने उत्तर प्रदेश एकादश को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में केरल पुलिस और सीआरपीएफ जालंधर की टीमें आमने-सामने होंगी। तीसरे स्थान के लिए मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बिहार बनाम उत्तर प्रदेश एकादश के बीच मैच होगा।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल के पहले हॉफ के छठवें मिनट में केरल पुलिस को पेनाल्टी काॅर्नर मिला, जिसे सुजील ने गोल में बदल कर टीम को शुरुआत में ही बढ़त बना दी। 10वें मिनट में उत्तर प्रदेश को मिले पेनाल्टी को एडविन टिर्की ने गोल में तब्दील कर स्कोर बराबर कर दिया। पहले हाॅफ की समाप्ति के वक्त केरल पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल से मौका बनाया और इसको गोल में तब्दील कर मैच में 2-1 से बढ़त बना ली।
गेम में पिछड़ने के बाद दूसरे हाॅफ में उत्तर प्रदेश ने आक्रमण तेज कर दिया और छोटे-छोटे पास देकर केरल पुलिस पर दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन केरल पुलिस के अनुभवी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश के प्रयासों को विफल कर दिया। दूसरे हाॅफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अंत में केरल पुलिस ने उत्तर प्रदेश एकादश को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ''''''''आगू'''''''' ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन आरएस सिंह, आनंद सिंह, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष डेविड सिरील, मो. हमजा, प्रेम कालिया, केके पांडेय आदि मौजूद रहे।

आज के मैच
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दोपहर दो बजे से सीआरपीएफ जालंधर और केरल पुलिस के बीच खेला जाएगा। इसके पहले तीसरे स्थान के लिए सुबह 10:30 बजे मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बिहार और उत्तर प्रदेश एकादश की टीमें आमने-सामने होंगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद रविकिशन शुक्ल विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें