फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और गोरखपुर क्लब के रेंट एग्रीमेंट की जांच करेगी जीएसटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी टीम ने सोमवार को छापा मारकर दोनों जगहों से कब्जे में लिए थे दस्तावेज
विज्ञापन

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में नौ घंटे तक जीएसटी टीम ने की जांच
गोरखपुर। जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, गोरखपुर क्लब के फेमिली रेस्टोरेंट और इस्माइलपुर में रेस्टोरेंट के हेड ऑफिस पर छापा मारकर दस्तावेज कब्जे में लिए। दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक प्रतिष्ठानों पर नौ घंटे तक छानबीन चलती रही। दूसरे दिन मंगलवार को दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई। टीम फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और गोरखपुर क्लब के रेंट एग्रीमेंट की जांच कराने के लिए जीडीए से भी कागजात निकलवा रही है। इसमें भी टैक्स चोरी पकड़े जाने की आशंका है।
टीम एग्रीमेंट पेपर में यह देखेगी कि जीडीए ने कितना किराया तय किया था, इसके बदले दोनों प्रतिष्ठान भुगतान कितना कर रहे थे। इसके साथ ही टैक्स का भुगतान कितना हो रहा था, इसकी भी जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को टैक्स चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद छापा मारकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब : बिना बिल बाउचर के हो रहा था भुगतान
गोरखपुर क्लब के फेमिली रेस्टोरेंट के दस्तावेजों की जांच में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर बिना बिल बाउचर के भुगतान किया जा रहा था। अचानक जांच करने पहुंची टीम यह सब देखकर हैरान रह गई। तत्काल उन्होंने दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
जवाब तैयार कर रहे दोनों प्रतिष्ठान
जानकारी के मुताबिक, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और गोरखपुर क्लब के संचालक अब अपनी सफाई पेश करने के लिए जवाब तैयार कर रहे हैं। दस्तावेजों में कई जगह अनियमितता मिली है, इसलिए जवाब तैयार करना आसान नहीं होगा। बताया जा रहा है कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के कई दस्तावेज पहले ही आयकर विभाग कब्जे में ले चुका है। इसलिए जीएसटी टीम को वे कागजात नहीं मिल पाए।
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट : प्रवेश शुल्क के नाम पर गोलमाल
एडिशनल कमिश्नर राजेश कुमार के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर सुनील वर्मा व श्रीपति तिवारी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र रमन गोरखपुर क्लब व ज्वाइंट कमिश्नर इस्माइलपुर स्थित रेस्टोरेंट के हेड ऑफिस छापा मारने पहुंचे। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर जांच में पाया गया कि वहां ग्राहकों से रेस्टोरेंट में प्रवेश शुल्क के नाम पर लिए जाने वाले 50 रुपये पर 18 प्रतिशत के स्थान पर पांच प्रतिशत ही कर जमा किया जा रहा था। इसके अलावा अन्य भी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। टीम रेस्टोरेंट में प्रतिदिन होने वाली बिक्री की भी पड़ताल करने में जुटी रही। इधर, गोरखपुर क्लब में टीम ने किराए के अनुबंध के पेपर और इस्माइलपुर से अन्य कागजात लेकर लौट आई।
विज्ञापन

सोमवार को रात 11 बजे तक तीनों प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के कुछ कागजात आयकर विभाग ने सीज किए हैं। इससे जांच में दिक्कत आ रही है। रेस्टोरेंट का गोरखपुर क्लब और प्राधिकरण से एग्रीमेंट निकलवाया जा रहा है।
-सुनील वर्मा, डिप्टी कमिश्नर, एसआईबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें