फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों पर नकेल कसेगी जीआरपी, 20 ब्लैक स्पॉट चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर समेत 11 जीआरपी थाना क्षेत्रों में 20 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सबसे अधिक छह मऊ में
विज्ञापन

जीआरपी स्थानीय पुलिस, प्रधान और ग्रामीणों की मदद से करेगी कार्रवाई
गोरखपुर। ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों पर जीआरपी नकेल कसने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए 11 थाना क्षेत्रों में 20 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक छह ब्लैक स्पॉट मऊ में हैं। जीआरपी स्थानीय पुलिस, प्रधान व रेलवे ट्रैक के किनारे पर रहने वाले लोगों से संपर्क कर ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर पत्थरबाजों पर शिकंजा कसेगी। अभियान के तहत जीआरपी ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
रेलवे एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं से गोरखपुर रेल मंडल की छवि भी धूमिल हो रही है तो वहीं रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। घटना के कुछ दिन बाद तक यात्री भय के माहौल में ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे पत्थरबाजों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी ने 10 थानों में 20 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इसमें छह ब्लैक स्पॉट मऊ में हैं।
विज्ञापन

-
ट्रैक के किनारे लोगों ने कहा, संदिग्ध व्यक्ति दिखा तो टोकने का करेंगे काम
ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों ने कहा है कि पत्थरबाजों पर नकेल कसने की मुहिम में जीआरपी का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने इसकी सराहना की है। लोगों ने कहा कि ट्रेन पर हमला देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। इससे यात्रियों में भय का माहौल पैदा होता है। इसे रोकने के लिए वे जीआरपी के साथ खड़े हैं। जो भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देगा, उसे टोकने का काम जरूर करेंगे। इसके साथ ही जीआरपी को सूचना भी देंगे।

गोंडा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुआ था पथराव

वर्ष 2024 के नवंबर माह में गोंडा से गोरखपुर जा रही गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगियों पर पथराव की घटना हो चुकी है। इस घटना के बाद कुछ दिनों तक इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। यह घटना गोंडा और करनैलगंज के बीच स्थित मैजापुर स्टेशन के पास हुई थी। पथराव की वजह से कोच की खिड़की टूट गई थी। गनीमत रहा कि घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई थी।
विज्ञापन

-
ये चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट
थाना क्षेत्र ब्लैक स्पॉट
जीआरपी थाना गोरखपुर रेलवे स्टेशन छावनी, डोमिनगढ़ व कप्तानगंज
महाराजगंज रेलवे स्टेशन बृजमनगंज
गोंडा रेलवे स्टेशन करनैलगंज
बस्ती मुंडेरवा चुरेब के मध्य व ओडवारा यार्ड
बहराइच रेलवे स्टेशन चिलवरिया
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन देवरिया
भटनी रेलवे स्टेशन भाटपार रानी
बलिया रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर
गाजीपुर रेलवे स्टेशन गाजीपुर घाट
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन मोहम्म्दाबाद व खोरासन रोड
मऊ रेलवे ओवरब्रिज मुंशीपुरा, ढेकुलियाघाट रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन औडिहार, औड़िहार यार्ड पिश्चमी छोर, धोबीघाट कोनिया, ढेलवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें