फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भागा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

गोला क्षेत्र में गोपालपुर से माल्हनपार जाने वाले मार्ग पर हुई दुर्घटना
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के हरपुर के समीप बुधवार को गोला की तरफ आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना गोपालपुर से माल्हनपार जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के पैसा गांव निवासी शंभू (35) पुत्र राम बहादुर अपने रिश्तेदार को बुधवार की सुबह गोला थाना क्षेत्र के ऊंचागांव पहुंचाने गया था। घर लौटने के दौरान जब वह गोपालपुर से माल्हनपार जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरपुर के पास पहुंचा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर शंभू की बाइक को टक्कर मार दी। शंभू बाइक लेकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोग इक्टठा होने लगे तो लोगों को आता देखकर बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन के नंबर से वाहन स्वामी व चालक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें