फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह लोन कांड : मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने नेपाल में ली शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल बंद कर आता है गांव और चुपके से निकल जाता है नेपाल
विज्ञापन

पुलिस ने कई बार उसके घर पहुंच दी दबिश, हर बार भागने में सफल रहा आरोपी
गोला (गोरखपुर)। गोला बाजार समूह लोन प्रकरण के मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक बृजेश ने नेपाल में शरण ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह मोबाइल बंद कर चुपके से अपने गांव आजमगढ़ जाता है और फिर निकल जाता है। पुलिस उसके घर पर कई बार दबिश दे चुकी है लेकिन वह हाथ आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने हाईकोर्ट में अर्जी भी दी है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया जाएगा।

गोला बाजार में स्थित भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड इंडसंड बैंक (माइक्रो फाइनेंस बैंक) की शाखा में हुए समूह लोन प्रकरण का सरगना तत्कालीन शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार है। उसके विरुद्ध 28 अक्तूबर 2023 को गबन और धोखाधड़ी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि समूह लोन प्रकरण का सरगना शाखा का तत्कालीन प्रबंधक बृजेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मृत दिखाकर धोखाधड़ी की थी। प्रकरण के मास्टरमाइंड बृजेश कुमार, कृष्ण गोपाल सिंह, गौतम कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार शर्मा आदि की गिरफ्तारी में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दस में एक आरोपी संगम गोंड ने मामले में जमानत ले ली है।
विज्ञापन


प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर समेत अन्य ठिकानों पर पुलिस दे चुकी है दबिश
समूह लोन प्रकरण में नामजद दस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस भेज भिजवा चुकी है। एक आरोपी ने जमानत ले ली है। सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश ते कर दी है। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिजनों से मिल रही सूचना व सर्विलांस के आधार पर दबिश दी जा रही है। प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर समेत अन्य ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। दो और की गिरफ्तारी हो सकती है।
-
मुस्लिम आरोपी महिलाओं को पकड़ने में आ रही समस्या
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में दो मुस्लिम महिलाएं रोजी व शबनम खातून भी हैं। बुरखे में होने के चलते इनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। हालांकि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


कोट

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समूह लोन के सरगना तत्कालीन शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
- अंजुल चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष, गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें