फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात दिन तक साधु-संत की नगरी रहेगी गोरक्षनगरी... होगी अमृत वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि समारोह पांच से, बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे सीडीएस
विज्ञापन


शुभारंभ और समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे सीएम योगी, तैयारियां हो चुकी हैं पूरी

गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजन पांच सितंबर से गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ भवन में होगा। सात दिनों तक चलने वाले समारोह में देशभर के साधु-संतों की उपस्थिति में व्याख्यानमाला और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के जरिये अमृत वर्षा होगी। पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल) अनिल चौहान शामिल रहेंगे। शुभारंभ और समापन अवसर पर सीएम योगी व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरक्षपीठ की गौरवशाली आध्यात्मिक-धार्मिक परंपरा को एक नई दिशा प्रदान करने वाले ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ प्रेरणास्रोत है। उनकी स्मृतियां नई ऊर्जा देती हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह 5 से 11 सितंबर तक सुबह 10ः30 बजे से गोरक्षनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ भवन में होगा। आयोजन में देशभर के साधु संत भी शामिल होंगे। इधर, गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ भवन में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सम्मेलन होगा। इसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर साधु-संतों के साथ अतिथियों का उद्बोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों पर होगी व्याख्यानमाला
5 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे उद्घाटन समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर : समर्थ भारत का प्रतीक’
6 सितंबर को ‘भारत की ज्ञान परंपरा’
7 सितंबर को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : विकसित भारत की आधारशिला’

8 सितंबर को ‘संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति’

9 सितंबर को ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’

10 सितंबर को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा
11 सितंबर को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
4 से 10 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ भवन में 4 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ होगा। अयोध्या के जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी दिनेशचार्य के कथा का रसपान कराएंगे। 10 सितंबर तक चलने वाली कथा के पहले दिन अखंड ज्योति के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साधु-संतों की उपस्थिति में बैंडबाजे के साथ गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह से पोथी पूजन अर्चन के बाद कथा स्थल तक हर्षोल्लास के साथ पहुंचेगी। कथा में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए चार मार्गों पर निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें