फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टाई ब्रेकर में देवरिया को 4-2 से हराकर गोरखपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
46वीं ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल
विज्ञापन


गुरवलिया बाजार। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय स्पोर्टिंग क्लब बरवा राजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 46वें ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर की टीम ने देवरिया को 4-2 से पराजित कर खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में खेल समाप्त होने तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं तो निर्णय के लिए टाई ब्रेकर के तौर पर शूट आउट हुआ। पांच-पांच प्रयास में गोरखपुर ने चार गोल दागे तो देवरिया के खिलाड़ी दो ही गोल कर सके। गोरखपुर ने 4-2 से मुकाबला जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ सपा नेता मु. इलियास अंसारी व नुरुल अंसारी ने किया। मुख्य निर्णायक खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र तथा महमूद अंसारी ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान मुन्नीलाल गोंड, अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, अजय निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें