फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय मंडल स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय मंडल स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गोरखपुर ने देवरिया को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया।
टॉस जीत कर देवरिया की टीम ने बैटिंग करने का फैसला लिया। 10 ओवर के मैच में देवरिया की टीम 9.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 40 रन ही बना सकी। 41 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर के सलामी बल्लेबाज सचिन और उमंग ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन देवरिया के बॉलरों ने तीसरे ओवर में उमंग को पवेलियन भेज दिया। गोरखपुर के अयाज और सचिन की जोड़ी ने अच्छी साझेदारी कर मैच अपने कब्जे में कर लिया और मुकाबले को गोरखपुर ने पांच विकेट से जीत लिया। हालांकि देवरिया के बॉलरों ने शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरखपुर के सचिन को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार गोरखपुर के सुधांशु को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन करीम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र मारवाड़ इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश दुबे ने दिया। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसकी मेजबानी गोरखपुर को मिली है। इस अवसर पर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अखिलेश्वर सहाय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ.अरुणेंद्र राय, विपिन यादव, आलोक श्रीवास्तव, अमरुद्दीन अंसारी, जयप्रकाश यादव, प्रवीण सिंह, प्रभात रंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें