फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अक्तूबर में होगा गोरखपुर रंग महोत्सव, देश के हर कोने से आएंगे नाटककार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 15 अक्तूबर को होगा कार्यक्रम, शामिल होंगी बालीवुड की हस्तियां, मंथन शुरू
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर रंग महोत्सव का भव्य आयोजन अक्तूबर में होने वाला है। पांच दिवसीय इस आयोजन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। आयोजन 11 से 15 अक्तूबर को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसमें पांच दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों के नाटकों का मंचन होगा। बालीवुड की कुछ हस्तियां भी शामिल होंगी जिसको लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस समय तक जयपुर, भोपाल, जबलपुर व लखनऊ भारतेंदु अकादमी की टीम की ओर से रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। मुंबई की नाटक करने वाली टीम से वार्ता चल रही है। जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा। पहले दिन मुंबई के कलाकार नाटक करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अभियान थिएटर ग्रुप के निदेशक श्रीनारायण पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए 11 से 15 अक्तूबर की तिथि घोषित कर दी गई है। कुछ ही दिन में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। अतिथि के रूप में आने वाले बालीवुड के कलाकारों को भी बुलाया जाएगा। इस पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें