फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत, 70 वाहन चालकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

गोरखपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक से 30 सितंबर तक पूरे प्रदेश में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को गोरखपुर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने गगहा, बेलीपार और बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य स्थानों के निकट स्थित पेट्रोल पंपों पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। कुल 70 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों और प्रबंधकों को यह निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट आने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल न दिया जाए। परिवहन विभाग ने जनवरी से जुलाई 2025 तक के आंकड़े साझा किए, जिनमें सामने आया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें दोपहिया वाहन चालकों और सवारों की हुई हैं। इसका मुख्य कारण बिना हेलमेट गाड़ी चलाना पाया गया। इस समस्या के समाधान के लिए जिले के 10 थाना क्षेत्रों-सहजनवां, गीडा, रामगढ़ताल, एम्स, खोराबार, चौरीचौरा, बड़हलगंज, गगहा, कैंट और चिलुआताल में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने सभी दोपहिया वाहन चालकों और सवारों से अपील की है कि वे बीआईएस मानक हेलमेट अवश्य पहनें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली अकाल मौत में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें