फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकायन के पास कार से सिपाही की बाइक को मारी ठोकर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किनारे खड़ी बाइक को ठोकने के बाद रोकने पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए भागा चालक
विज्ञापन


गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन के पास पुलिसकर्मी के वाहन को टक्कर मारने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना छह फरवरी को रात करीब एक बजे की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सिपाही उपेंद्र कुमार कुशवाहा रामगढ़ताल थाने में तैनात हैं। वह उस दिन पुलिस चौकी नौकायन पर ड्यूटी पर थे। उपेंद्र ने बताया कि उनकी बाइक नौकायन पुलिस चौकी के सामने खड़ी थी। तभी एक कार से दीपक चौरसिया ने शराब के नशे में तेज रफ्तार से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उपेंद्र ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान उपेंद्र ने डिवाइडर पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तेज रफ्तार में मौके से भाग गया। घटना के बाद उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें