फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टाइल और स्टेटस सिंबल बने रंगीन बाल, युवतियों को लुभा रहे फंकी कलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा बनी हेयर कलरिंग, हाईलाइट्स और फंकी कलर्स बन रहे महिलाओं की पहली पसंद
विज्ञापन



गोरखपुर। सहालग और होली पार्टी के लिए रंगीन बाल स्टाइल स्टेटस सिंबल बन गए हैं। 20 से 35 आयु वर्ग की युवतियां और महिलाएं अपने बालों में नए-नए रंगों के प्रयोग से अपना व्यक्तित्व गढ़ रहीं हैं। ब्लू, फंकी कलर्स, वाइन शेड, ग्रीन, नियॉन शेड्स का चलन तेजी से बढ़ा है।
के-पॉप, पिंटरेस्ट और बॉलीवुड के प्रभाव ने हेयर कलरिंग को और भी लोकप्रिय बना दिया है। विदेशी कलाकारों और फिल्मी सितारों को देखकर युवतियां और महिलाएं इन ट्रेंड्स को अपनाने लगी हैं। हाइलाइट्स, बालायेज और अन्य हेयर कलरिंग तकनीक का चलन ज्यादा देखने को मिल रहा है। इन तकनीकों के माध्यम से बालों को स्टाइलिश लुक दिया जा रहा है। बालों को कलर करवाने का खर्च 5,000 से 15,000 रुपये के बीच आता है और यह प्रभाव कुछ हफ्तों से लेकर एक महीने तक रहता है। इसके बाद बाल अपने स्वाभाविक रंग में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक के साथ कर रहीं प्रयोग
मेकअप आर्टिस्ट रोशनी ने बताया कि आजकल महिलाएं अपने लुक के साथ प्रयोग करने में झिझकती नहीं हैं। वे अपने बालों को नया लुक दे रही हैं, जो उनके व्यक्तित्व को और भी निखारता है। हेयर स्टाइलिस्ट तसलीम के मुताबिक, युवतियां और महिलाएं फंकी और नियॉन कलर्स को पसंद कर रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें