फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइबर ठगों ने झांसा देकर महिला से आठ हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र की फुलवरिया निवासी पूजा सिंह से साइबर ठगों ने 8,000 रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने खुद को पति का परिचित बताकर महिला को झांसे में लिया और 8,000 रुपये खाते में जमा करवा लिए।
विज्ञापन

पूजा ने बताया कि 10 अगस्त की रात मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनके पति का परिचित बताते हुए कहा कि उनके खाते में दो बार में 30,000 रुपये भेजे हैं। आरोपी ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए अपने मोबाइल नंबर पर 8,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। झांसे में आई महिला ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर जब महिला ने विरोध किया तो जालसाजों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें