गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। महोत्सव 10 से 16 जनवरी तक रामगढ़ताल के चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें शिल्प मेला भी शामिल है। प्रशासनिक भागीदारी के माध्यम से महोत्सव को अद्भुत बनाने पर बल दिया गया है। इसकी भव्यता पर जोर दिया जा रहा है।
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक रविंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आने वाले दिनों में एक और बैठक की जाएगी। इसमें बॉलीवुड और संगीत इत्यादि से जुड़े नामों पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बताया कि इस बार ज्यादातर ऐसे सिलेब्रिटी या कलाकार बुलाए जाएंगे जो कि अभी तक गोरखपुर महोत्सव में नहीं आ सके हैं। महोत्सव अपनी पुरानी थीम ''''''''आरोह तमसो ज्योतिः'''''''' के साथ ही आरंभ होगा। जिसका आशय ''''''''अज्ञानता से उत्कृष्टता की तरफ यात्रा'''''''' है।
महोत्सव में खेल-कूद, विज्ञान प्रदर्शनी, एग्रीकल्चर, बुक फेयर जैसे और भी कई आयोजनों को स्थान देने के साथ बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला, खानपान के स्टाल देखने को मिलेंगे। महोत्सव में 60 कमर्शियल स्टाल लगाए जाएंगे। इस बार का बुक फेयर एनबीटी को सौंपा गया है। महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर भी खेल-कूद के आयोजन किए जाएंगे। इस बार महोत्सव को गोरखपुर के खिचड़ी मिले और महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
महोत्सव में ''''एक जनपद एक उत्पाद'''' के तहत प्रदेश के 75 जिलों को एक-एक स्टाल दिए जाने के साथ 50 अन्य स्टॉल भी होंगे। जो अलग-अलग प्रदेशों से आए हुए शिल्पकारों को दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। 2018 से हर वर्ष हो रहे इस महोत्सव का परिणाम ये है कि गोरखपुर में विदेशी पर्यटकों की संख्या 36 से 40 हजार के पार जा चुकी है।