मार्च में जिले को मिली थी प्रदेश में 37वीं रैंकिंग
गोरखपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बताने वाली हेल्थ डैश बोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर जिला प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हो गया है। वहीं, मंडल में गोरखपुर जिला पहले स्थान पर है। इससे पहले मार्च में जारी हुई रैकिंग में जिला प्रदेश में 37वें स्थान पर था।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि यह रैंकिंग प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव दर, सी-सेक्शन प्रसव दर, स्टिलबर्थ रेशियो, नवजात के लिए एचबीएनसी सेवा, पेंटावेलेंट तीन से बीसीजी तक के टीकाकरण के अनुपात, संपूर्ण टीकाकरण, टीबी नोटिफिकेशन दर, गर्भवती की एचआईवी जांच और प्रति आशा इंसेंटिव जैसे 15 संकेतांकों के आधार पर दी जाती है। इस रैकिंग में मार्च में गोरखपुर जिला 37वें स्थान पर था, जबकि अब 10वें स्थान है। मंडल के अन्य जिलों महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर की रैकिंग गोरखपुर से काफी नीचे है।
सीएमओ ने बताया कि सभी 15 संकेतांकों के आधार पर प्रत्येक माह यह रैकिंग तय की जाती है। अभी जो परिणाम आया है वह मई 2025 का है।