फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नहीं चली गोरखधाम-चौरीचौरा एक्सप्रेस..आज से वंदे भारत भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक : तीन मई को सीआरएस निरीक्षण के बाद शुरू होगा ट्रेनों का आवागमन
विज्ञापन

गोरखपुर। रेल प्रशासन की ओर से तीसरी लाइन के निर्माण और यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 12 अप्रैल से चल रहे मेगा ब्लॉक में शनिवार से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस और वाराणसी व प्रयागराज जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस समेत 50 से अधिक ट्रेन निरस्त या प्रभावित रहीं। रविवार से वंदे भारत समेत कुछ और ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। वहीं ब्लॉक के चलते वैशाली एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देर से गई।
मेगा ब्लॉक के 15वें दिन शनिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां आने पर पता लगा कि ट्रेन निरस्त है। इसके बाद ज्यादातर यात्री बस से दिल्ली रवाना हुए। रात के समय वाराणसी और प्रयागराज होकर कानपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस के भी यात्री ट्रेन के निरस्त होने से परेशान रहे। गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी बंद होने के बाद अब वंदे भारत और वाराणसी होकर मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन भी रविवार से तीन मई तक के लिए बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

.............
तीन घंटे देर से रवाना हुई वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
मेगा ब्लॉक के दौरान बिहार से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। वैशाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4:45 बजे के स्थान पर शाम 7:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंची। यहां से 3 घंटा 15 मिनट की देरी से दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति अपने निर्धारित समय से करीब 4:30 घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं सप्तक्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 55 मिनट की देरी से रात 8:50 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

.............

प्लेटफाॅर्म एक पर भी हुआ काम
मेगा ब्लॉक के दौरान उत्तरी और दक्षिणी लाइन बंद रही। साढ़े पांच घंटे के ब्लॉक में कौवाबाग अंडरपास के साथ ही धर्मशाला के समीप तीसरी लाइन का काम किया गया। प्लेटफाॅर्म एक, सात, आठ और नौ पर भी काम हुए। इससे इन चार प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। यहां से चलने वाली ट्रेनें दो, तीन और चार नंबर प्लेटफाॅर्म से चलाई गईं।

...................

आज गोरखपुर से नहीं चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
-15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
- 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस
- 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
- 12511 गोरखपुर-तिरुवन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस
- 15105/15106 छपरा-नौतनवां-छपरा एक्सप्रेस
- 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
- 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस
- 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें