फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साढ़े नौ घंटे की देरी से आई गोरखधाम, बेहाल हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के लेट से चलने के कारण बढ़ जा रही यात्रियों को दिक्कत
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को बंठिंडा से चलकर गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से पहुंची। अन्य कई ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। घंटो देरी से चल रही ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री बेहाल नजर आए। यात्रियों ने लेट लतीफी पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

शनिवार को कुशीनगर एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आईं। शहीद एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस सवा छह घंटे की देरी से पहुंची। सुबह 9:55 बजे आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस देर शाम 7:40 बजे प्लेटफॉर्म सात पर पहुंची। जनरल कोच से आए सत्यम ने बताया कि दिल्ली से ही ट्रेन देरी से खुली थी। रास्ते में ट्रेन और भी लेट होती चली गई। अनिल ने बताया कि जनरल कोच में ट्रेन की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल गई थी। गर्मी के कारण बैठना मुश्किल हो रहा था। बताया कि बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक मुसीबत झेलनी पड़ी। पानी तक के लिए लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें