गगहा इलाके में किराए के मकान में आरोपी युवक के साथ रहती थी युवती
गगहा। पीपीगंज की एक युवती चौरीचौरा के युवक के साथ गगहा में किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहती थी। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी का नाम लेने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को गगहा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात चौरीचौरा के बेलवार गांव के ऋषभ यादव उर्फ संतोष से हुई थी। आरोप है कि संतोष ने उसको शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि दो वर्ष पहले एक मंदिर में दोनों ने शादी भी रचाई।
इसके बाद गगहा स्थित किराए का मकान लेकर रहने लगा। आरोप है कि इस दौरान संतोष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं जब युवती ने संतोष को अपने घर ले चलने को कहा तो टालमटोल करने लगा।