फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुघली-आनंदनगर नई रेल लाइन : भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे ने दिए 383 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कार्य में आएगी तेजी, 225 हेक्टेयर जमीन चाहिए, 70 हेक्टेयर से अधिक अधिग्रहित
विज्ञापन

2027 तक 52.7 किमी नई रेल लाइन बिछाने का है लक्ष्य
गोरखपुर। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए रेल प्रशासन ने 383 करोड़ रुपये शासन को दे दिया है। अब तक 70 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहीत कर ली गई है। शेष 160 हेक्टेयर भूमि के लिए भी अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस वित्तीय वर्ष इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नई रेल लाइन बिछ जाने से गोरखपुर रूट की जगह गोंडा से आनंदनगर और महराजगंज होते हुए घुघली तक 42 किमी की दूरी कम हो जाएगी।

230 हेक्टेयर भूमि पर 53 गांवों से होकर गुजरने वाली 52.7 किमी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 958.27 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। यह परियोजना दो चरण में पूरी होगी। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक तथा दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। परियोजना के तहत कुल 26 पुल बनने हैं इसमें एक बड़ा पुल शामिल है। इसके अलावा एक आरओबी, आठ छोटे पुल, 46 अंडरपास और सात स्टेशन बनाए जाने हैं। इसमें दो स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा। एक क्रासिंग स्टेशन और चार हाल्ट स्टेशन बनाए जाएंगे। इस नई रेल लाइन को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कोट
इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के क्षेत्र में रेलवे द्वारा नित नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। नई रेल लाइन परियोजना आनंदनगर- महाराजगंज- घुघली के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस रेल लाइन के निर्माण से महाराजगंज जिला मुख्यालय रेल हेड से जुड़ जाएगा तथा उत्तर से पूर्वोत्तर के राज्यों को जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्राप्त होगा।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें