13 जून से गोरखपुर और 12 जून को जोधपुर से तीन फेरों के लिए चलेगी
ट्रेन में लगेंगे 20 कोच, बस्ती, अयोध्या धाम, लखनऊ, बरेली के रास्ते चलाई जाएगी
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने (04829/04830) जोधपुर-गोरखपुर समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जोधपुर से 12 से 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और गोरखपुर से 13 से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी।
एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक, 04829 जोधपुर-गोरखपुर समर स्पेशल जोधपुर से शाम 4:15 बजे प्रस्थान कर मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर दूसरे दिन लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली छावनी, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद से छूटकर गोरखपुर रात 8:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04830 गोरखपुर-जोधपुर समर स्पेशल 13 से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन जोधपुर सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो और एसएलआरडी के दो कोचों समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।