फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए ने 25 एकड़ अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त, अब तक 510 एकड़ भूमि मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
128 अवैध कॉलोनियों को किया गया था चिह्नित, 75 कॉलोनियों को किया ध्वस्त
विज्ञापन

गोरखपुर। जीडीए ने बुधवार को जंगल कौडि़या इलाके में तीन जगह हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया है। लगभग 25 एकड़ भूमि पर की गई प्लॉटिंग के लिए पूर्व में अनुमति नहीं ली गई थी, न ही इनका मानचित्र ही स्वीकृत था।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिल रही थी। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के नेतृत्व में टीम ग्राम जंगल कौड़िया पहुंची। वहां सुभाष सिंह ने 10 एकड़ और प्रदीप शर्मा (रिषिता इन्क्लेव) ने 10 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी। टीम ने बुलडोजर की मदद से इसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम प्रेमनगर गांव में अभय सिंह (सूर्योदय कॉलोनी) की तरफ से कराई गई पांच एकड़ अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि महायोजना 2031 के विस्तारित क्षेत्र में 128 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। इसमें से अभी तक 75 कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 510 एकड़ है।बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, सहायक अभियंता संजीव तिवारी, अजय पाण्डेय, ज्योति राय, अवर अभियंता दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें