चौरीचौरा में 27 अप्रैल को चली थी गोली, दो आरोपियों को पुलिस कर चुकी गिरफ्तार
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के चौरा वार्ड नंबर आठ में 27 अप्रैल को विवाद में गोली से घायल आशीष ठाकुर की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने केजीएमसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजवा चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है की जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
चौरा वार्ड नंबर आठ निवासी गौतम ठाकुर को बीते दिनों आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उनके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी, इस बात से नाराज होकर मनबढ़ युवकों ने गौतम ठाकुर के घर के सदस्य आशीष ठाकुर को गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली बाएं सीने में लगी थी। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने उसको जिला अस्पताल भिजवाया और वहां से उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।