फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेंदुए की तलाश जारी, खंभों पर लगाई गईं लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने जगह-जगह लगवाए वन्य जीव से बचाव के पोस्टर
विज्ञापन

पांच नए जगहों पर वन विभाग ने लगवाए कैमरे
पादरी बाजार। पादरी बाजार के मोहनापुर इलाके में तेंदुए का पता छठवें दिन भी नहीं चल सका है। वन विभाग अलग-अलग इलाकों में पिंजरा लगाकर तलाश में जुटी है, लेकिन तेंदुआ चकमा दे रहा है। शनिवार को पांच नए जगहों पर वन विभाग ने कैमरे लगवाए। वहीं नगर निगम ने खंभों पर लाइटें लगवाईं ताकि रात में तेंदुआ दिखे तो पकड़ा जा सके।
विभाग के अनुसार, तेंदुए को इलाके में पर्याप्त भोजन मिल रहा है, जिसकी वजह से वह इसी इलाके में अपना डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को वन विभाग की टीम आसपास के खाली प्लाटों और झाड़ियों में तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वनकर्मी 24 घंटे मोहनापुर में तीन अलग-अलग शिफ्टों में निगरानी कर रहे हैं। पिंजरों में बकरियां भी बांधी जा रही हैं। अब वन विभाग ऐसी जगह की तलाश कर रहा है, जहां पर किसी तरह के मांस के टुकड़े या फिर खून ज्यादा गिरा हो।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रात में ही तेंदुआ निकल रहा है। रात में ही शिकार भी कर रहा है। क्योंकि, पिछले छह दिनों तक तेंदुआ भूखा नहीं रह सकता है। ऐसी स्थिति में अब तलाश ऐसे स्थानों की जा रही है, जहां पर लोगों का आना-जाना कम हो या फिर ऐसे घर हो, जो काफी दिनों से बंद पड़े हों। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
-
वन विभाग ने पोस्टर लगवाए, पार्षद ने पोल पर लगवाई लाइट
वन विभाग ने मोहनापुर और काशीपुरम मोहल्ले में जगह-जगह दीवारों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में वन्य जीव से बचाव के उपाय लिखे गए हैं। वन विभाग कमांड सेंटर से लेकर वन अधिकारियों के फोन नंबर अंकित हैं। ताकि कहीं भी तेंदुआ दिखे तो फोन से सूचित किया जा सके। वहीं, दूसरी तरफ मोहनापुर में शनिवार को नगर निगम की पथ प्रकाश की टीम पहुंची। इसके बाद पार्षद रामगति निषाद के साथ कॉलोनी में चौराहे, तिराहे और डिवाइन पब्लिक स्कूल जाने वाली सड़क पर लगभग 20 खंभों पर लाइटें लगाईं। लोगों ने कहा कि अभी भी अधिकांश खंभों पर लाइटें नहीं हैं।
विज्ञापन


50 से अधिक जवान कर रहे गश्त
वन विभाग की टीम ने इलाके के अलग-अलग स्थानों पर खुद ही पांच जगहों पर कैमरे लगवा दिए हैं। इसके अलावा चार पिंजरे में बकरियां बांधते हुए उनकी रखवाली टीम कर रही है। टीम में 50 से अधिक पुलिस के जवान अलग-अलग समय में गश्त कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है मोहनापुर से लेकर काशीपुरम और तिकोनिया रेंज के बीच ही तेंदुए का ठिकाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें