फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौरजीत आम और पनियाला फल को भी मिलेगा जीआई टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने भेजा है प्रस्ताव
विज्ञापन

काला नमक चावल को गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल में मिला है जीआई टैग
गोरखपुर। काला नमक चावल का जीआई टैग गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल को मिला है। इसी प्रकार अब गोरखपुर जनपद को गौरजीत आम और पनियाला को जीआई टैग देने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कमिश्नर ने कृषि व उद्यान विभाग के अफसरों को निर्देश दिया है कि जनपद के अन्य विशेष उत्पादों के लिए भी जीआई टैग का प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर अनिल ढींगरा मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय कृषि निर्यात निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से फसलों व उत्पाद आदि की चर्चा करते हुए मोटे अनाजों के उत्पाद का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति में कृषि उत्पादों के निर्यात को दोगुना करना है। इसलिए अपने उत्पादों की जियो टैगिंग कराना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें