फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूट करने वाले दो बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाशों अमन कुमार भारती और तरुण राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों बदमाश सूनसान जगहों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनका पर्स और मोबाइल छीनकर भाग जाते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि अमन भारती गैंग लीडर है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 12 केस दर्ज हैं। उसके साथी तरुण राय पर भी चार केस दर्ज हैं। दोनों ही शातिर लुटेरे हैं। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार होकर दोनों बदमाशों ने हुमायूंपुर की एक महिला का पर्स और मोबाइल छीना। उसी दिन शाहपुर थाना क्षेत्र में पिपराइच की एक अन्य महिला से भी उन्होंने लूट की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर 10 जुलाई को अमन भारती और तरुण राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के मोबाइल, 1500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया गया। गोरखनाथ और शाहपुर थानों में दर्ज मामलों की विवेचना पूरी कर पुलिस ने चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें