फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फलों का बाजार गुलजार, दिनभर खरीदारी

विज्ञापन
छठ पूजा के लिए धर्मशाला ओवर ब्रिज के नीचे लगी फल की दुकानों से खरीददारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
धर्मशाला से असुरन तक बाजार गुलजार, शहर के विभिन्न हिस्सों में भी सजी दुकानें
विज्ञापन


गोरखपुर। छठ महापर्व को लेकर शहर में बाजार गुलजार हो गया है। धर्मशाला से असुरन तक बाजारों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फल आदि की काफी दुकानें लगी हैं जहां शनिवार को भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की।

छठ महापर्व में प्रसाद के रूप में सुपारी, केला, गन्ना, हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा व नारियल को प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है। छठ की वजह से बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। बाजार में छठ की पूजन सामग्री अल्ता का पत्ता, सुपारी, साठी का चिउड़ा व चावल सहित कुछ अन्य सामग्री 100 रुपये में मिल रही है। व्यापारियों के अनुसार, छठ को लेकर थोक में फलों का दाम प्रति कैरेट दो सौ से तीन सौ रुपये तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि फलों के फुटकर दाम में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। असुरन के फल व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि तीन दिनों से यहां दुकान लगाया जा रहा है। इस समय काफी भीड़ हो रही है। वहीं बांस का दउरा, सूपा बेचने वाले व्यापारी चरगांवा के सनी ने बताया कि छठ के समय ही लोग बांस के सूपे की मांग करते हैं। व्यापारी यह सूपा हमसे 50 से 80 रुपये में खरीद कर ले जाते हैं और 100 से 150 रुपये तक बेचते हैं। ऐसे ही बांस का दउरा भी इस समय 50 से 100 रुपये ज्यादा महंगा बिकता है।

फल का नाम रेट रुपये में

अंगूर 150 रुपये का 250 ग्राम
किवी 40 रुपये प्रति पीस
सेब 120 रुपये किलो
केला 200 से 500 रुपये घवद
तरबूज 100 रुपये जोड़ा
शरीफा 120 रुपये किलो
नारियल 60 रुपये पीस
अनार 400 रुपये किलो
मौसमी 80 रुपये किलो
अनानस 60 से 120 रुपये पीस साइज के हिसाब से
संतरा 120 रुपये किलो
गन्ना 60 से 80 रुपये जोड़ा साइज के हिसाब से
अदरक का पौधा 10 रुपये पीस
हल्दी का पौधा 10 रुपये पीस
गाजर का पौधा 15 रुपये पीस
सिंघाड़ा 100 रुपये किलो
ड्रैगन फ्रूट 80 रुपये पीस
मेवा 15 रुपये पीस
गंजी 60 रुपये किलो
अल्ता का पत्ता 10 रुपये पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें