फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम में जालसाजी का खेल, चोरों ने कैश पॉइंट पर लगाई स्टील की प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके का मामला, कई ग्राहकों का पैसा मशीन में फंसा,एटीएम संचालक ने निकाला प्लेट
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में बुधवार देर शाम जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया। शातिरों ने एटीएम के कैश निकासी पॉइंट पर स्टील प्लेट लगाकर ग्राहकों को चूना लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसका पर्दाफाश तब हुआ जब सरदारनगर के सरैया निवासी गौरीशंकर प्रजापति ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। उनके रुपये खाते से डेबिट तो हो गए लेकिन मशीन से कैश बाहर नहीं आया। गौरीशंकर ने तत्काल डायल 112, बैंक शाखा और कस्टमर केयर को सूचना दी। इसी दौरान एटीएम संचालक मौके पर पहुंचे। ग्राहकों की शिकायत पर जब मशीन खोली गई तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। निकासी द्वार पर स्टील की प्लेट फिट की गई थी, जो रुपये को मशीन के अंदर ही रोक दे रही थी। जैसे ही प्लेट हटाई गई, मशीन से फंसा हुआ रुपया बाहर आ गया। थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा जालसाजों का मकसद था कि ग्राहकों के खाते से रकम डेबिट हो जाए और कैश मशीन में फंसा रहे। बाद में मौका मिलते ही शातिर प्लेट हटाकर नोट निकाल लेते। इस तरह की छेड़छाड़ ने एटीएम सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी गई है। जांच के बाद ही साजिश के पीछे के चेहरों का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें